Thief Arrest : सूने मकान से 16 हजार नगदी रकम की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 45 सौ रुपये नगदी रकम जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी निक्का साहू, मोहन सिंह राजपूत उर्फ सीनू को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 45 सौ रुपये नगदी रकम को जब्त किया है. चोरी की घटना में प्रयुक्त सब्बल, हथौड़ी, छीनी को बरामद किया गया है. दोनों आरोपी बलौदा के रामनगर के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित उसके पिता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, तीनों आरोपी को भेजा गया जेल...

दरअसल, चारपारा निवासी सुनील कुमार हलवाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह जरूरी काम से अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर चाम्पा गया था. वापस आकर देखने पर अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर 16 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली थी.

मामले में पुलिस ने बलौदा के रामनगर के निक्का साहू, मोहन सिंह राजपूत उर्फ सीनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Attack Arrest : अकलतरा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई

error: Content is protected !!