Thief : घर से किचन सामान सहित नगदी रकम 50 हजार रूपए की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मालखरौदा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव के एक घर से किचन सामान सहित 50 हजार रूपए की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 457 कर तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, वैजयंती भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर में ताला लगाकर गांव गई थी. जब गांव से वापस घर गई तो देखी कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और घर अंदर जाकर देखी तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था एवं आलमारी में रखे 50 हजार रुपए और किचन सामान कीमती लगभग 54 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वैजयंती भारद्वाज की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : नगर पंचायत बलौदा की अध्यक्ष के शिक्षक पति की शिकायत, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन...

Related posts:

error: Content is protected !!