बहेराडीह में 20 को होगा ब्लॉक स्तरीय पशुधन, कुक्कूट प्रदर्शनी व शिविर

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में पशुधन विकास विभाग द्वारा मंगलवार 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक स्तरीय पशुधन, कुक्कूट प्रदर्शनी व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभिन्न वर्गों के पशुओं को अलग अलग समूहों में बाटकर प्रदर्शनी में रखा जायेगा। प्रत्येक समूह में पशुओं के ग्रेड के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरुस्कार दिया जायेगा। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुपालक नजदीक के पशु औषधालय या क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी से पंजीयन करा सकते हैं। पुरुस्कार के रूप में पशु पालक किसान को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ कविता राज़, डॉ के एल मैत्री व पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी डॉ जी डी महिलांगे ने बताया कि शिविर ने प्रतियोगिता समूह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें प्रथम समूह संकर बछिया, द्वितीय समूह दूधारू गाय, तृतीय समूह में स्वस्थ बछड़ा, चतुर्थ समूह में बैल जोड़ी, पंचम समूह में भैस एवं भैसा, षष्टम समूह में सांड प्रदर्शन, सप्तम समूह में मुर्गी, बतख, जापानी बटेर, और अष्टम समूह में बकरा और बकरी आदि को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!