2 रुपये का शैंपू बिना मारे घर से बाहर कर देगा चूहों को, एकबार जरूर अपनाएं यह खास नुस्खा…

छोटे से नजर आने वाले चूहे एकबार घर में घुस जाते हैं, तो फिर ये बड़ा नुकसान कर जाते हैं. किचन में रखे राशन के डिब्बे को काट खाते हैं, वहीं घर की अलमारी में गलती से घुस गए तो फिर आपके नए कपड़ों का बुरा हाल कर देते हैं. ऐसे में फिर उन्हें भगाना जरूरी होता है. आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिससे आप बिना मारे चूहों को घर से बाहर निकाल सकते हैं. हम आपको शैंपू का नुस्खा बताने वाले हैं जो आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है, तो चलिए जानते हैं.

 



 

 

– आज हम चूहे भगाने के जिस उपाय की बात कर रहे हैं, उसके लिए एक छोटी रुमाल चाहिए होगी. इसके अलावा एक छोटी कटोरी, गेहूं का आटा एक-डेढ़ चम्मच, कपूर के 2 टुकड़े, लाल मिर्चन पाउडर और एक शैंपू चाहिए. अगर अब आप एक कटोरी में डेढ़ चम्मच आटा ले लीजिए और उसमें थोड़ी-सी लाल मिर्च का पाउडर और पानी डालकर घोल तैयार कर लीजिए. अब आप इसमें एक पाउच शैंपू भी मिक्स कर दीजिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

 

 

चूहे भगाने का 2 रुपए शैंपू का उपाय
– अब आप रुमाल को बिछाकर एक ब्रश की मदद से चारों तरफ इस मिश्रण को लगा लीजिए. लेकिन ऐसा करते समय आप हाथ में ग्लव्स पहन लीजिए. ताकि मिर्ची हाथों में जलन न करे. फिर कपूर ले लेंगे और उसे मसलकर पूरे कपड़े में छिड़क दीजिए. फिर आप इस कपड़े को उस जगह पर बिछाएंगे जहां पर ज्यादा चूहे आते हों. अब जब चूहे वहां आएंगे तो उसे खाने की कोशिश करेंगे उसे मुंह में डालते ही उन्हें जलन महसूस होगी, जिससे बचने के लिए वो बाहर की तरफ भागेंगे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

– आप तंबाकू (tambaku) से चूहों को भगा सकते हैं. आपको बस बेसन में या आटे में मिलाकर गोली बनाकर किचन में उन सभी जगहों पर रख देना है, जहां से चूहे सबसे ज्यादा आते हैं. आपको बता दें कि इसमें नशीले पदार्थ होते हैं जिसे खाकर चूहे बाहर की तरफ भागते हैं.

 

 

– चूहों को फिटकरी (fitkari) बिल्कुल पसंद नहीं होती, ऐसे में आप इसके पाउडर का घोल बनाकर उनके बिल के बास छिड़क दीजिए फिर देखिए कैसे दुम दबाकर ये भागते हैं.
– आप चूहे भगाने के लिए प्याज (onion) का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इनकी सुगंध इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती है. बस आप प्याज के 7-8 टुकड़े उन जगहों पर रख दीजिए जहां से चूहे सबसे ज्यादा आते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!