Sakti Arrest : महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने बैकुंठपुर सिघंनसरा गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला आरोपी नवधा बाई दिब्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुंठपुर सिघंनसरा गांव की महिला अपने घर के सामने महुआ शराब की बिक्री कर रही है. इस पर सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी महिला नवधा बाई दिब्य के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले में खाद्य विभाग का फिर छापा, पहरिया में 4 और चाम्पा में 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एक दिन पहले जांजगीर में 2 और चाम्पा में 4 घरेलू गैस सिलेंडर किया गया था जब्त...

error: Content is protected !!