Janjgir Accident Death : मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा गांव में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और हादसे में युवक राजा साहू की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को चला रहे युवक के पास लायसेंस नहीं था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

दरअसल, मड़वा गांव के भाठापारा में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!