JanjgirChampa Big Update : शराब पीने के बाद 2 युवकों की मौत का मामला, पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया, मौके पर मौजूद रहे युवक से पूछताछ

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव में शराब पीने के बाद 2 युवकों रूपेश सांडे और शिवा बंजारे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. बलौदा टीआई अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया, वहीं मौके पर मौजूद तीसरे युवक सुखसागर कुर्रे से भी पूछताछ की है. साथ ही, पुलिस ने मौके से शराब की बोतल समेत अन्य सामग्री को जांच के लिए जब्त किया है. घटना में मृत दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. फिलहाल, मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. डॉक्टर ने आगे की जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है, वहीं मामले में FSL की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. FSL की रिपोर्ट से दोनों युवकों की मौत का पता चल सकेगा. फिलहाल, पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, 26 अक्टूबर को रात के वक्त बुड़गहन गांव में 3 युवक रूपेश सांडे, शिवा बंजारे और सुखसागर कुर्रे, शराब पी रहे थे. इस दौरान रूपेश और शिवा की तबियत बिगड़ गई और दोनों को बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. आपको बता दें, जिले में इससे पहले नवागढ़ और अकलतरा थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!