Champa News : अफरीद गांव में मूक बधिर युवक ने नए घर और गाड़ी की मांग को लेकर घर में कर रहा था आत्महत्या, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को बचाया

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में मूक बधिर युवक ने नए घर और गाड़ी की मांग को लेकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा था. युवक, अपने चेहरा को ढंककर रस्सी फांद कर वीडियो बनाकर आत्महत्या कर रहा था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आत्महत्या कर रहे युवक को रेस्क्यू कर बचाया है. इस दौरान कई घण्टों तक हंगामा होता रहा और माहौल गरमाया रहा.

 



प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े ने बताया कि अफरीद गांव में मूक बधिर युवक शनि कुमार पालेकर, नए घर और गाड़ी की मांग को लेकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आत्महत्या कर रहे युवक को रेस्क्यू कर बचा लिया है. युवक अपने चहेरा को ढंककर रस्सी को फांद कर और खुद का वीडियो बनाकर आत्महत्या कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

पुलिस मामले की जांच की तो मूक बधिर युवक शनि कुमार पालेकर, नए घर और गाड़ी की मांग को लेकर आत्महत्या कर रहा था. फिलहाल, पुलिस ने आत्महत्या कर रहे युवक को रेस्क्यू कर बचा लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : नमस्ते दिवस पर नगर पालिका ने स्वच्छता दीदियों को दी PPE किट, स्वच्छता का लिया संकल्प...
error: Content is protected !!