Akaltara FIR : पड़रिया गांव में जमीन विवाद की वजह दिव्यांग व्यक्ति से 2 लोगों ने मारपीट की, बाइक को तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त, अकलतरा थाना केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में जमीन विवाद की वजह से दिव्यांग जगेश्वर पटेल से दो लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले राजेश पटेल, सुरेश पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पड़रिया गांव के जगेश्वर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिव्यांग है अपने गांव के दूसरे जगह की जमीन देखने बाइक से जा रहा था. गांव के राजेश पटेल, सुरेश पटेल जमीन संबंधी विवाद को लेकर उसका रास्ता रोक दिए. फिर दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने को धमकी देकर मारपीट की. इसके साथ ही बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!