Sakti Arrest : बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को सकरेली ओवरब्रिज से किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 23 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने सकरेली ओवरब्रिज से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले विजय सतनामी, चैतराम सतनामी, छोटेलाल सतनामी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी रायपुरा भांठापारा के रहने वाले है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुरा गांव के विजय सतनामी, चैतराम सतनामी, छोटेलाल सतनामी तीनों महुआ शराब बेचने के लिए सकरेली ओवरब्रिज के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब बेचने वाले विजय सतनामी के पास से 9 लीटर, चैतराम सतनामी से 7 लीटर , छोटेलाल सतनामी से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!