Sakti Big Accident : दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, हादसे में एक अन्य युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज, मालखरौदा क्षेत्र का मामला

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिरदा गांव में दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई है. हादसे से एक युवक लोकेश चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई है और घायल एक युवक भागवत लहरे का भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, वहीं एक अन्य घायल युवक विक्की चंद्रा का जैजैपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के अनुसार, पिरदा गांव में दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत से एक युवक लोकेश चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे से घायल युवक भागवत लहरें को मालखरौदा अस्पताल ले जाया गया था. जहां घायल युवक भागवत लहरें का इलाज के दौरान मौत हो गई है, वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक विक्की चंद्रा का जैजैपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

विक्की चंद्रा, लोकेश चंद्रा का भाई है और बरभाठा गांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पिरदा गांव से मेला देखकर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!