Sakti Murder : लोहे की छड़ से मारकर बेटे ने पिता की हत्या की, आपसी झगड़े के बाद बेटे ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरहर गांव में लोहे की छड़ से मारकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटा गीताराम केंवट के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सरहर गांव के निर्मल प्रसाद केंवट ने बताया कि उसके बड़े भाई विक्रम केंवट और उसके बेटे गीताराम केंवट आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. गीताराम केंवट जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिसे सुनकर वह दोनों बाप-बेटे के झगड़े को शांत कराकर वापस अपने घर आ गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

कुछ देर बाद पता चला कि गांव के चौक में गीतराम केंवट ने लोहे की छड़ से विक्रम केंवट को मारा है. इसकी वजह से उसका बड़ा भाई बेहोश हो गया, जहां उसके घायल भाई विक्रम केंवट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!