Janjgir Judgement : पत्नी-की हत्या के मामले में आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा, जिला सत्र न्यायालय का फैसला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी बिंदिया साहू की हत्या के मामले में आरोपी पति संतोष साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही, 5 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया है.



लोक अभियोजक संदीप बनाफर ने बताया कि सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव के आरोपी और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. इससे त्रस्त होकर आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

इसके बाद सारागांव पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, इसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन था. इसकी सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीन शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित..

error: Content is protected !!