Janjgir Accident Death : सड़क हादसे में गई अधेड़ की जान, सड़क पर मिली लाश, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव में NH-49 पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचल दिया और हादसे में उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, अकलतरी गांव का 45 वर्षीय जोहित राम कश्यप, घर से निकला था और पीथमपुर गांव में उसकी लाश सड़क पर मिली. मौके पर वाहन के टुकड़े मिले थे. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त की कोशिश की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

कुछ देर बाद शव की पहचान अकलतरी गांव के जोहित राम कश्यप के रूप में हुई. घटनास्थल के लिहाज से पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से शख्स की मौत होने की बात कही है और अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!