Korba Bike Thief CCTV : रामपुर विधायक के प्रतिनिधि की बुलेट हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ बदमाश

कोरबा. रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया के प्रतिनिधि आशीष कुमार की बुलेट घर से चोरी हो गई. चोरी करते हुए नकाबपोश बदमाश भी CCTV कैमरे में कैद हुआ है. विधायक प्रतिनिधि के घर से 1 महीने में 2 बाइक की चोरी हुई है. फिलहाल, आशीष कुमार की रिपोर्ट पर सिविल लाइन की पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और बदमाश की तलाश में जुट गई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Korba : रामपुर MLA के प्रतिनिधि की बुलेट हुई चोरी, CCTV में बदमाश कैद, एक माह में दूसरी बार घर में हुई चोरी… Video

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में विधायक प्रतिनिधि आशीष कुमार रहते हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही बुलेट को खरीदा था, जिसका नाम ट्रांसफर होना भी बाकी था. रात के समय अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने घर से बुलेट की चोरी कर ली. बदमाश, घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, वहीं सिविल लाइन की पुलिस भी बदमाश की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!