JanjgirChampa Big News : अकलतरा में किसान से 98 हजार की उठाईगिरी, बैंक से रुपये लेकर घर लौटते वक्त हुई वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी हुई है. सहकारी बैंक अकलतरा से रुपये निकलवाकर बाइक से किसान घर लौट रहा था और वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका. फिर कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने डिक्की से 98 हजार रुपये पार कर दिया. वापस आकर देखा तो डिक्की टूटी हुई थी और रुपये गायब थे. फिर किसान ने पुलिस को सूचना दी और मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस द्वारा CCTV खंगाले जा रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

दरअसल, फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, बाइक से सहकारी बैंक अकलतरा पहुंचा था और 98 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था. वह अकेला था और रास्ते में वह अकलतरा के स्टेशन रोड में उठाईगिरी का शिकार हो गया. पुलिस द्वारा बदमाशों की खोजबीन शुरू की गई है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है. आशंका है कि बदमाश, बैंक से किसान का पीछे कर रहे थे और मौका पाकर डिक्की से 98 हजार रुपये पार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

error: Content is protected !!