JanjgirChampa FIR : धान खरीदी केंद्र में 19 गठान बारदाने में आग लगाने का मामला, मुलमुला पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, संदेहियों से पूछताछ जारी…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के लगरा गांव के धान खरीदी केंद्र में 19 गठान बारदाने में आग लगाने के मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. आगजनी से 8 लाख रुपये से ज्यादा लागत के बारदाने जल गए थे. अफसरों के मुताबिक, बदमाशों ने दिनदहाड़े आग लगाई है. CCTV नहीं लगे होने से बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है. आगजनी के बाद मौके पर पामगढ़ तहसीलदार और मुलमुला पुलिस की टीम पहुंची थी.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

दरअसल, लगरा गांव के धान खरीदी केंद्र में 30 गठान बारदाना लाया गया था. इसमें 19 गठान बारदाना, आग से जल गए थे, वहीं 11 गठान बारदाने जलने से बच गए थे. आगजनी के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि बारदाना में आखिर क्यों आग लगाई गई ? अब जब आरोपी पकड़े जाएंगे, तब मामले का खुलासा होगा. पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है.

इसे भी पढ़े -  ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का मना मिलन समारोह

error: Content is protected !!