Sakti Attack Arrest : सक्ती के बुधवारी बाजार में युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, फरार दो आरोपी की तलाश जारी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार में युवक राजू उर्फ रोशन पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी राहुल लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी राहुल लाल यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 294, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है, वहीं घटना में शामिल दो आरोपी मानव और सज्जू खान फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है. नंदेली गांव का आरोपी राहुल लाल यादव रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : सिलसिलेवार डकैती और हमला की 6 घटनाओं के मामले में पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया... SP ने की प्रेस कांफ्रेंस...

दरअसल, टेमर गांव का युवक राजू उर्फ रोशन पानी टंकी के पास काम करके आराम कर रहा था, तभी 3 लोग आकर वहां पर बुजुर्ग से गांजा पीने के चिलम की मांग करने लगे. चिलम नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर बांस के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया था. इससे युवक राजू उर्फ रोशन के सिर में गंभीर चोट लगने पर सक्ती अस्पताल से रायगढ़ रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

मामले में सक्ती पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी राहुल लाल यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, वहीं फरार दो आरोपी मानव और सज्जू खान की पतासाजी की जा रही है.

error: Content is protected !!