Arrest : 100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने रायपुरा से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी बंशी लाल कुर्रे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बंशी लाल कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुरा गांव के बंशी लाल कुर्रे, भाठापारा के पास बंधवा तालाब के किनारे बड़ी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी बंशी लाल कुर्रे के कब्जे से 100 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद
error: Content is protected !!