Sakti FIR : होली त्योहार में दो पक्षों में विवाद होने पर हुई मारपीट, बाप-बेटे सहित दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के बोईरडीह गांव में होली त्योहार में दो पक्षों में विवाद होने से मारपीट हो गई. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, बोईरडीह गांव के गिरधारी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने लड़के के साथ तालाब की ओर गया था, जहां सोंठी गांव के 3 युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

दूसरी रिपोर्ट हिमांशु बरेठ ने लिखाई कि उसके दोस्त रोहित यादव, बोईरडीह में होली त्योहार मनाने गया था, जहां गिरधारी साहू और उसका बेटा चेतन साहू गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. इससे रोहित यादव, सोमू साहू को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सक्ती के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मामले में सक्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले बाप-बेटे गिरधारी साहू, चेतन साहू के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

error: Content is protected !!