Sakti Notice : तालाब को फ्लाईएस राखड़ से पाटने पर सरपंच को नोटिस जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई…

सक्ती. ग्राम देवरमाल में शासकीय योजना के तहत निर्मित तालाब को फ्लाई एस राखड़ से पाटने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा सरपंच देवरमाल नर्मदा बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में लेख किया गया है कि ग्राम देवरमाल में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 09 में से रकबा लगभग 1.00 एकड पर शासकीय योजना के तहत् तालाब निर्मित की गई थी। जिसे सरपंच द्वारा फ्लाई एस राखड़ से पाट दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

जारी नोटिस में लेख किया गया है कि कारण बतावे कि क्यो न आपको पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत् ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच पद से पृथक करते हुए आगामी छः वर्ष के लिए पंचायत चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया जावे। इस तरह नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है और उपस्थित होकर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने पर सरपंच के विरुध्द एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!