Akaltara Temple Thief Arrest : अकलतरा के महामाया मंदिर में चोरी का मामला, 1 आरोपी पकड़ाया, 2 आरोपी फरार, दानपेटी तोड़कर की थी चोरी… ऐसे हुआ खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महामाया मंदिर में चोरी के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से 4 हजार 2 सौ रुपये और चोरी में प्रयुक्त सामग्री को जब्त किया है. इधर, चोरी के मामले अन्य 2 आरोपी फरार हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है.

 



पुलिस के अनुसार, 16-17 जनवरी की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के दान पेटी के ताला को तोड़कर 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई. साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें नकाबपोश बदमाश चोरी करते दिखाई पड़े.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित...

इसके आधार पर जांच की गई और 1 आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष को गिरफ्तार किया है. आरोपी कवर्धा जिले का रहने वाला है और अकलतरा में उसके मामा का घर है. फिलहाल, फरार 2 अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा, विस में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा मुद्दा उठाने के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच, प्रोत्साहन राशि में बड़ी धांधली, विधायक ने कहा, 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!