Janjgir News : भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से उत्कर्ष के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत 1 लाख 41 हजार की मिली स्वीकृति

जांजगीर-चांपा. भाजपा नेता जनसेवक इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से ग्राम सिवनी नैला निवासी उत्कर्ष मिश्रा पिता आलोक मिश्रा जो क्रोनिक थ्रोम्बोम्बोलिक पल्मोनरी हाईपरटेंशन नामक बिमारी से पीड़ित है। जिसका सर्जरी नारायणा इस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंस बैंगलोर कर्नाटका मे होना है। सर्जरी के लिए डाक्टरों द्वारा खर्च का स्टीमेट बनाकर दिया गया था जो उत्कर्ष मिश्रा के लिए बड़ी राशि थी। इसकी जानकारी मिलने पर इंजी. रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पुरी प्रक्रिया मे उत्कर्ष मिश्रा की सहायता किया और इस योजना के तहत 1.41 एक लाख इक्यालिस हजार रूपये की स्वीकृति मिली। राशि स्वीकृत होने पर उत्कर्ष मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जन सेवक इंजी. रवि पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

ज्ञात हो कि इंजी. पाण्डेय निरंतर जनहित के कार्यों मे विशेषकर स्वास्थ्य , शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में प्रयास करते रहते है अभी तक अपने प्रयासो से वो शिवांश कश्यप बुड़ेना को 12.30 लाख, जाहिद खान पाली 16.10 लाख, अनुराग सूर्यवंशी 7.06 लाख, मन्नूलाल कश्यप कुरियारी, 7.86 लाख, उदय शर्मा चांपा 3.95 लाख, मयंक पिता दीना साहू 18.00 लाख, ग्राम सलखन निवासी संजय कश्यप 80 हजार की राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्राप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!