Birra Murder Arrest : रास्ता रोकर हत्या करने का मामला, 1 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई, हत्या की ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने व्यक्ति की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 1 नाबालिग लड़का शामिल है. मामला सेमरिया गांव का है, जहां चुलमाटी के दौरान मामूली विवाद की वजह से आरोपियों ने इस हत्या की संगीन वारदात को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा को जब्त कर लिया है.



पुलिस के मुताबिक, सेमरिया गांव के मोहल्ले में शादी हो रही थी, जिसमें चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान गांव के देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप से मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप के साथ मामुली विवाद हो गया. इसी बात को लेकर आरोपी रामेश्वर कश्यप ने अपने साथी संजीव कश्यप, दूजराम कश्यप एवं 1 नाबालिग के साथ मिलकर 10 मई को देवी प्रसाद कश्यप का रास्ता रोक लिया और उस पर रॉड, डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' आज, प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि होंगे शामिल, आयोजन का यह तीसरा वर्ष...

घटना में देवी प्रसाद को गंभीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध BNS की धारा 296,115 (2), 351 (2), 109, 126 (2), 103 (1), 3(5) के तहत FIR दर्ज किया. फिर मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप, संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू, दूजराम कश्यप और नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है. मामले में 3 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं नाबालिग लड़के को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग में 43 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए, इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची...

error: Content is protected !!