JanjgirChampa Big Action : राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 3 हाइवा और 6 ट्रैक्टर जब्त, हसदेव नदी पर कर रहे रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, बलौदा तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, केराकछार गांव में हुई कार्रवाई, बड़ी कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के केराकछार गांव में हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन करते 2 चेन माउंटेन, 3 हाइवा और 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. बलौदा तहसीलदार अमरनाथ श्याम के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके बाद, रेत माफिया में हड़कम्प है. खनिज अधिनियम के तहत वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

दरअसल, केराकछार गांव में हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बड़े स्तर पर किया जा रहा था. मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश के बाद बलौदा तहसीलदार अमरनाथ श्याम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की और 2 चेन माउंटेन, 3 हाइवा, 6 ट्रैक्टर को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

Related posts:

error: Content is protected !!