JanjgirChampa Arrest : इंस्टाग्राम में महिला का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम में महिला का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी शनिदेव पंकज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 79 आईटी एक्ट 67 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी शनिदेव पंकज, पामगढ़ के ढाबाडीह का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की महिला ने बताया था कि उसका अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड किया गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने महिला के अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड करने वाले आरोपी शनिदेव पंकज को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!