Champa Arrest : प्लांट के कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, …ये है मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अमझर गांव के जीडी पॉवर प्लांट के कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें 4 आरोपी फरसवानी गांव और 1 बलौदा के रहने वाले हैं. आरोपियों ने मजदूर की मौत के बाद हंगामा किया था और मारपीट, तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था.

 



दरअसल, अमझर गांव के शांति जीडी प्लांट में फरसवानी गांव का भुवन बरेठ, काम करने आया था, जहां कन्वेयर बेल्ट में फंसने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी. घटना के बाद आसपास के गांव के लोग तथा परिजन ने प्लांट में आकर हंगामा किया था और प्लांट के कर्मचारियों से विवाद किया था. इसी दौरान फरसवानी गांव के मनीराम बरेठ, अपने अन्य साथियों के साथ आकर कर्मचारी नरेंद्र साहू एवं दीपक दास महंत के साथ मारपीट की थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

प्लांट में आए अन्य लोगों ने भी मारपीट कर वहां पर खड़े प्लांट की बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ कर दिया था. मामले में पुलिस ने 5 आरोपी मनीराम बरेठ, नागेश्वर बरेठ, शिव शंकर बरेठ, देवचरण बरेठ, अतुल बरेठ को गिरफ्तार किया है. मामले में सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!