Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने गांजा पीते 6 लोगों को किया गिरफ्तार, आने-जाने वाले लोगों को करते थे गाली-गलौज, आरोपियों से गांजा पीने का चिलम, पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन को किया जब्त, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गांजा पीते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी किशन पांडेय, निखिल गरुड़, रूपेश चौहान, धर्मेंद्र यादव, सुनील सारथी, टीकाराम टंडन के खिलाफ BNS की धारा NDPS एक्ट 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी किशन पांडेय बिलासपुर जिले का और अन्य 5 आरोपी अकलतरा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा के वार्ड 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा गांजा, सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं और आने जाने वाले लोगों को गाली-गलौज करते हैं. मना करने पर भी नहीं मानते. पुलिस ने मौके से गांजा पीते, सुलेशन सूंघते 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!