Sakti Thief Arrest : सक्ती के शासकीय अस्पताल से 5 नग स्टील के नल को चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

सक्ती. सक्ती पुलिस ने शासकीय अस्पताल से 5 नग स्टील के नल को चोरी करने वाले आरोपी दुर्गेश बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले के आरोपी दुर्गेश बरेठ के खिलाफ BNS की धारा 305 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, सक्ती के राजापारा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

पुलिस के मुताबिक, सक्ती के शासकीय अस्पताल के स्वीपर गोपाल सागर ने बताया कि सक्ती का दुर्गेश बरेठ, बाथरूम में लगे नल को पॉलीथिन में भरकर लेकर जा रहा था, जिसे दौड़ाकर ड्यूटी में तैनात अन्य लोगों के साथ मिलकर पकड़े और सक्ती पुलिस को सौंप दिया. इधर, पुलिस ने आरोपी दुर्गेश बरेठ के कब्जे से 5 नग स्टील के नल को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!