JanjgirChampa Elephant : कोरबा जिले से खिसोरा जंगल में हाथी पहुंचा, लोगों में दहशत, वन अमला तैनात…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के खिसोरा जंगल में हाथी पहुंचा है और हाथी के विचरण से ग्रामीणों में दहशत है. जिले में हाथी के आने के बाद वन अमला तैनात है और रात में भी हाथी पर निगरानी रखी गई है. फिलहाल, हाथी ने कोई नुकसान नहीं किया है, लेकिन हाथी के आने की खबर ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए हैं. क्षेत्र में वन अमला ने बैनर भी लगा रखा है. वन अमला को हाथी के पैर के निशान मिले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

दरअसल, 2-3 दिनों से कोरबा जिले के कनकी के जंगल में हाथी था, जो अब जांजगीर-चाम्पा जिले में आ गया है और खिसोरा जंगल में है. इसके बाद, आसपास गांव के ग्रामीणों में डर का माहौल है. हाथी के विचरण के बाद वन अमला तैनात है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या निकेतन पामगढ़ ने निकाली भव्य रैली
error: Content is protected !!