



जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, 35 हजार रुपये रिश्वत लेते बिलासपुर ACB की टीम ने ट्रैप किया,
चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी से मांगी थी रिश्वत,
पामगढ़ तहसील ऑफिस में हुई कार्रवाई, – जांजगीर-चाम्पा की पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को बिलासपुर ACB की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी धीरेंद्र कौशिक से 30 से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद ACB ने ट्रैप किया और अतिरिक्त तहसीलदार, पटवारी को पकड़ा है.
– दरअसल, कुछ दिन पहले धान खरीदी केंद्र का अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर ने निरीक्षण किया था और धान खरीदी कार्य ठीक से नहीं करने की बात कहते पंचनामा तैयार किया था. फिर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट नहीं भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपये की मांग की थी और पटवारी आयुष ध्रुव से अलग से बात करने कही थी. इसके बाद, खरीदी प्रभारी रुपये नहीं देना चाहता था और ACB बिलासपुर से शिकायत की थी. फिर ACB की टीम ने ट्रैप प्लान किया और पामगढ़ तहसील ऑफिस में 35 हजार रुपये रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर, पटवारी आयुष ध्रुव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.




