JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के भैंसतरा गांव के मिडिल स्कूल के छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामले में DEO अशोक सिन्हा ने प्रधानपाठक सत्यनारायण भारती और शैक्षिक समन्वयक ललित मरकाम को नोटिस जारी किया है. जवाब आने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने यह एक्शन लिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, डिटेल में पढ़िए, क्या लिखा है पत्र में...

दरअसल, भैंसतरा गांव के सबरिया डेरा में मिडिल स्कूल संचालित है, जहां प्रधानपाठक द्वारा छात्रों से बाल्टी से पानी भरवाया गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रधानपाठक सत्यनारायण भारती और शैक्षिक समन्वयक ललित मरकाम को नोटिस जारी किया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : मुड़पार (चु) में धूमधाम से मनी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती, सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!