Janjgir-Nawagarh Arrest : होली पर्व के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले फरार 2 आरोपी युवक गिरफ्तार, पूर्व में 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने होली पर्व के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले फरार 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी बुडेना गांव के रहने वाले हैं. पूर्व में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, 4 मार्च की रात को नवागढ़ की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी राछाभांठा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर पेट्रोलिंग की जा रही थी. बुड़ेना गांव के मुख्यमार्ग में अज्ञात लोगों ने लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था. पुलिस पार्टी द्वारा रास्ते से लकड़ी और पत्थर को हटाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया. घटना के दौरान कुछ लोग मौके से भागने लगे, जिनमें से 5 आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा था. पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आसन्न निकाय को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

इधर, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में नवागढ़ पुलिस जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने 2 फरार आरोपी युवक नीलेश कुमार यादव और कार्तिक कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!