Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट की चोरी करने वाला प्लांट का आरोपी इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार, प्लांट में काम करने वाले 3 आरोपी फरार…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने JSW प्लांट से 2 लाख रुपये के कॉपर प्लेट की चोरी करने वाले आरोपी इलेक्ट्रिशियन जलेश्वर प्रसाद केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 306, 331 (4), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. अन्य 3 आरोपी संतोष रजक, दिनेश राठौर, गोपेश साहू फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, JSW प्लांट सिक्युरिटी इंचार्ज अखिलेश राय ने बताया कि वह प्लांट के अंदर पेट्रोलिंग पर निकला था. इस दौरान कुछ लोग निर्माणाधीन नाली के पास थे. उस एरिया में पहले भी चोरी की कोशिश की गई थी. पेट्रोलिंग गाड़ी देखकर चारों भागने लगे, तब प्लांट के इलेक्ट्रिशियन आरोपी जलेश्वर प्रसाद केंवट को दौड़ाकर पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  CG News : असम के प्रभारी भूपेश बघेल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, छग के इन नेताओं को जगह मिली... देखिए सूची...

आरोपी के पास से 38 नग कॉपर के प्लेट का टुकड़ा मिला, इसकी कीमत 2 लाख रुपये है. आरोपी को पकड़कर अकलतरा पुलिस को सौंप दिया.
मामले में अकलतरा पुलिस ने कॉपर प्लेट चोरी करके वाले आरोपी जलेश्वर प्रसाद केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और फरार अन्य 3 आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!