नए साल से बढ़ जाएंगे रसोई गैस के दाम!, डिजिटल पेमेंट सहित इन नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव…

नई दिल्ली. नए साल का आगाज होने में अब कुछ दिन ही शेष है। 1 जनवरी 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियमों में बदलाव आ जाएगा। इन नियमों में बैंक से पैसा निकालने से लेकर जमा करने, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम है तो वहीं जीएसटी कानून में बदलाव आ जाएगा। नए साल की पहली तारीख को रसोई गैस में काम में आने वाली एलपीजी सिलेंडर के दाम पर बड़ा फैसला होगा।

 



एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर हर महीने के पहली तारीख को समीक्षा बैठक होती है। ऐसे में इस बार की बैठक में एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है। ऐसा इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, ये भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की तरह गैस भी सस्ता करेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

एक जनवरी 2022 से रसोई गैस के दाम बढ़ेंगे ?
हालांकि, दिवाली से पहले ही एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी, हालांकि राहत की बात ये थी कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुआ था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर का दाम अभी भी 2000 रुपये के पार है।पहले यह 1733 रुपये का था। वहीं, मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर फिलहाल, 1950 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का और चेन्नई में 19 किलो वाला सिलेंडर के लिए 2133 रुपये मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!