Taarak Mehta को अलविदा कह चुके इन कलाकारों को मिस कर रहे फैंस, जानें कब करेंगे शो में वापसी?

नई दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 13 सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो के कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इनके चाहने वाले पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। चाहे बात बबीता जी कि हो या जेठालाल की, ये सितारें हमेशा सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। यहां तक कि कुछ ऐसे भी हैं जो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, पर फिर भी फैंस हैं कि आज भी इनके लौटने की आस लगाए बैठे हुए हैं। इंस्टाग्राम पर तारक मेहता के सैकड़ों फैन पेज हैं ये हर रोज अपने इन बिछड़े कलाकारों को याद करते हैं।

 



दयाबेन

शो को अलविदा कह चुके कलाकारों में सबसे पहला नाम दयाबेन यानि दिशा वकानी है। दिशा, पिछले 5 सालों से शो में नजर नहीं आईं हैं। उन्होंने बेटी के जन्म के बाद ही शो में काम करना बंद कर दिया। हालांकि आजतक ये बात साफ नहीं हो पाई कि वो हमेशा के लिए चलीं गईं, या उनकी कभी वापसी होगी। पिछले दिनों एक ऐसे ही फैन पेज पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि वो एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। अगर ये बात सच है तो हमें अभी कुछ दिनों और उनकी वापसी का इंतजार करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

नट्टू काका

पिछले साल शो के सबसे बुजुर्ग कलाकार नट्टू काका का निधन हो गया, वो काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। शो के उन्य कलाकारों और फैंस ने नम आखों से अपने प्यारे नट्टू काका यानि धनश्याम नायक को विदाई दी। इनके निधन के बाद से ही शो में इस रोल के लिए किसी और को कास्ट नहीं किया गया। शो के मेकर असित मोदी ने साफ कहा है कि वो अब किसी और को ये रोल नहीं दे सकते।

सोनू भिड़े (निधि भानुशाली, झील मेहता)

निधि सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं, उन्होंने कुछ साल पहले ही अपने किरदार को अलविदा कह दिया। साथ ही ये साफ कहा कि अब वो कभी इस रोल को नहीं निभाएंगी। आजकल आपकी प्यारी सोनू देश भ्रमण पर निकलीं हैं। तो वहीं निधि से पहले, झील मेहता ने शो की शुरुआत में सोनू का रोल प्ले किया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

टप्पू (भव्य गांधी)

तारक मेहता की जान कहे जानी वाली टप्पू सेना के लीडर और जेठालाल के आंखों के तारे टप्पू यानि भव्य गांधी ने भी शो को काफी सालों पहले छोड़ दिया। अब राज अनादकत ये किरदार निभाते हैं। भव्य गांधी गुजराती फिल्मों के साथ-साथ कुछ और प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमा रहे हैं। साथ ही कह चुके हैं कि तारक मेहता के साथ उनका सफर यहीं तक था।

अंजलि तारक मेहता

कुछ समय पहले ही शो में एटीएम यानि अंजलि तारक मेहता का किरदार निभा रहीं नेहा मेहता ने भी शो को अचानक ही छोड़ दिया। कारण मेकर्स के साथ कुछ मनमुटाव था, पर ये साफ है कि वो अब कभी वापसी नहीं करेंगी, क्योंकि उनकी जगह सुनैना फौजदार ले चुकीं हैं।

डॉक्टर हाथी

शो के डॉक्टर यानि कवि कुमार के अचानक निधन ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को सदमें में डाल दिया था। पर अब उनकी जगह एक नए एक्टर ने ले ली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

बावरी और सोढ़ी

शो में अगर किसी की दो बार एंट्री हुई है, तो वो हैं रोशन सिंह सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह। पर दूसरी बार भी गुरुचरण ने शो को अलविदा कह दिया और इस बार कभी ना वापस आने की शर्त के साथ। तो वहीं बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी भी अब तारक मेहता में नजर नहीं आती हैं।

error: Content is protected !!