Ind vs WI, 3rd T20: तीसरे टी-20 में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाना है. ईडन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज का सफाया करना चाहेगी.



तीसरे टी20 मुकाबले में फैंस की नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी. रोहित मुकाबले के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है. अगर हिटमैन इस मुकाबले में 44 रन बना लेते हैं, तो‌ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

फिलहाल गुप्टिल टॉप पर

अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल के नाम है. गुप्टिल ने अबतक 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 32.66 की औसत से 3299 रन बनाए हैं. इस दौरान गुप्टिल के बल्ले से दो शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं.

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

विराट कोहली दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरा नंबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का है. कोहली ने अबतक 97 मुकाबलों में 51.50 की एवरेज से 3296 रन बनाए हैं, जिसमें तीस अर्धशतक शामिल रहे. कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में नहीं भाग लेंगे. अन्यथा उनके पास गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका रहता.

लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा ने अबतक 121 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 33.22 की औसत से 3256 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में अबतक रोहित शर्मा के बल्ले से चार शतक और‌ दो अर्धशतक निकले हैं.

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन:

मार्टिन गुप्टिल- 112 मैच, 3299 रन

विराट कोहली- 97 मैच, 3296 रन

रोहित शर्मा- 121 मैच, 3256 रन

तीसरे मुकाबले में होंगे कई बदलाव

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट तीसरे मैच में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाएगी. विराट कोहली और ऋषभ पंत पहले ही बॉयो बबल छोड़ चुके हैं, ऐसे में दो बदलाव तो पहले से ही तय हैं. वहीं आवेश खान को भी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

इसे भी पढ़े -  आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

error: Content is protected !!