शहीद दीपक भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि : गृहग्राम पिहरीद में दी गई श्रद्धांजलि, किया गया नमन, शहादत को याद किया गया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव में शहीद दीपक भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उन्हें नमन किया गया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ, सक्ती टीआई रूपक शर्मा, मालखरौदा टीआई विनोद मंडावी, कांग्रेस नेता राईस किंग, शहीद दीपक भारद्वाज के पिता राधेलाल भारद्वाज और परिजन समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों और अव्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सभी किसानों का तत्काल कर्ज माफ करे भाजपा सरकार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

आपको बता दें कि शहीद दीपक भारद्वाज, बीजापुर के तर्रेम थाना के टेकलागुडा में 3 अप्रैल 2021 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे, जिनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पिहरिद गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पिता राधेलाल भारद्वाज के द्वारा आज किया गया. यहां शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : कोयला से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा और तालाब में घुसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

Related posts:

error: Content is protected !!