Accused Arrest : घर में घुसकर छेड़छाड़, दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत भी हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मलदा गांव के हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मलदा गांव के विजय कश्यप और सुरेश कश्यप, पीड़िता के घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की और फिर धमकी. इसके बाद नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. बचाव करने गई नाबालिग की मां से आरोपी युवकों ने मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

रिपोर्ट पर हसौद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 456, 294, 323, 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 12 के तहत जुर्म दर्ज किया. आज पुलिस ने दोनों आरोपी विजय कश्यप और सुरेश कश्यप को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!