घिवरा गांव की पान दुकान में चोरी का प्रयास, पहले भी हो चुकी है चोरी की कोशिश

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव में रोड के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास अश्वनी कश्यप की पान दुकान है. प्रतिदिन की तरह रात्रि 9 बजे अश्वनी कश्यप अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था. आज सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के दरवाजे पर लगा ताला पिचका हुआ था और दरवाजे पर छेद भी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दुकान की बगल दीवार पर लोहे की छिनी से सेंधमारी करने का प्रयास किया गया है. चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की छिनी 50 मीटर दूर होटल के पीछे मिली है, जिसके बाद पान दुकान अश्वनी कश्यप ने इस घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी. दुकानदार का कहना है कि पहले भी दुकान में चोरी की कोशिश की जा चुकी है. मामले की सूचना बिर्रा पुलिस को दी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

Related posts:

error: Content is protected !!