Bike Thief : जांजगीर. चोरी की 2 बाइक के साथ 2 चोर और 2 खरीददार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने चोरी की 2 बाइक के साथ 2 चोर और 2 खरीददार को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि हसौद के पेट्रोल पंप के पास से बाइक की चोरी हुई थी. इस बीच पता चला कि सरसीवां का आदतन चोर सन्तोष कुर्रे, रायगढ़ से बरेकेलकला गांव में चोरी की बाइक बेचेने आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa RoadBlock : हनुमान जी की मूर्ति को खण्डित करने का मामला, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया, मौके पर ASP, शिवरीनारायण SDM और तहसीलदार पहुंचे...

इस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और सन्तोष कुर्रे को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने साथी नरेंद्र जोल्हे के साथ 2 बाइक चोरी करने की जानकारी दी और बाइक को 2 लोगों आसिफ खान और सुमित मनहर को बेचने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने 2 बाइक को बरामद किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltatara News : भिलाई में आयोजित 26वीं सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लटिया के धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक

error: Content is protected !!