Fraud Arrest : जांजगीर. मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर किसान से 16 लाख रुपये ठगी का मामला, पश्चिम बंगाल से एक आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने किसान से टॉवर लगाने के नाम पर 16 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. मामले के एक अन्य आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.



मामला कोटमीसोनार गांव का है. एक साल पहले 5 अप्रेल 2021 को रामेश्वर धुरी ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया और मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

जांच में आरोपियों के पश्चिम बंगाल के होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजू पारमानिक को गिरफ्तार किया है और उससे बैंक पासबुक, मोबाइल और 4 हजार रुपये जब्त किया है.  उसका साथी तुहिन हाजरा भी ठगी में संलिप्त था, उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara FIR : गड्ढे को पटवाने पर बाप-बेटे समेत 3 लोगों ने सरपंच को जान से मारने की दी धमकी, फावड़ा लेकर सरपंच को मारने के लिए दौड़ाया, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

error: Content is protected !!