Janjgir Attack : 2 व्यक्तियों ने शराब की बोतल से युवक पर किया हमला, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में 2 युवकों ने एक युवक पर शराब की बोतल से हमला किया है. मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 34 एवं 505 में तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, जांजगीर के इंदिरानगर निवासी अरुणदास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना खाकर अपनी दीदी के घर जा रहा था. रास्ते में उसे संतोष कुमार मिला, जो उसका 1 हजार रुपये उधारी लिया था, जिसे वापस देने के लिए बोल रहा था. तभी वहीं पर बैठे अनुज सारथी और गणेश देवर ने पैसे क्यों मांग रहे हो, कहते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. वहां पर रखी शराब की बोतल से फेंककर मार दिया, जिससे अरुणदास महंत को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुज सारथी और गणेश देवार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!