Janjgir Action : शासकीय शराब दुकान के पास शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. हसौद के शासकीय शराब दुकान के सामने शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 36 (च ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, मुखबिर से पता चला कि हसौद के शासकीय शराब दुकान के पास ठेला लगाकर अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है. इस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग निकले. मौके पर आरोपी सबित कुमार राय को अवैध रूप से शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : पिता ने ऐसा कदम उठाया कि जिसने सुना, उसका मन सिर उठा... दो मासूम बेटों को पहले... फिर खुद ने... तीनों की मौत ने सोचने पर विवश किया...
error: Content is protected !!