Janjgir Police Big Action : किसान सम्मान निधि के 288 ATM कार्ड जब्त, 5 लाख रुपये जब्त, आरोपी 4 सगे भाई गिरफ्तार, बड़ी संख्या में कार्ड लेकर ATM से रुपये निकालते गार्ड की सजगता से पकड़े गए… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के सारसडोल गांव में किसान सम्मान निधि के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सक्ती पुलिस ने आरोपी 4 सगे भाइयों से 2 सौ 88 एटीएम कार्ड पुलिस ने जब्त किया है और आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है. आरोपियों से पुलिस ने कम्प्यूटर सेट को भी बरामद किया है. आरोपी चारों भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. यहां एटीएम के गार्ड की सजगता से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

 



दरअसल, सारसडोल गांव के चार भाई गांव में चॉइस सेंटर चलाते हैं और इनके पास बैंक में खाता खोलने की आईडी भी है, जिससे गांव-गांव घूम कर अन्य लोगों को किसान सम्मान निधि का पैसा दिलाने के नाम पर उनसे आधारकार्ड लेकर लोगों का खाता खुलवा देते थे और एटीएम को अपने पास रख लेते थे. जब एटीएम में पैसा आता था तो एटीएम से पैसा निकालकर अपने पास रख लेते थे. इसकी भनक लोगों को नहीं होती थी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इस बीच मंगलवार की रात्रि 12 बजे बड़ी संख्या में कार्ड लेकर सक्ती के ATM चारों आरोपी पहुंचे थे. इस दौरान ATM के गार्ड ने सजगता दिखाई और गार्ड ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सगे चारों भाईयों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद इस बड़े मामले का खुलासा हुआ.

बैंक प्रबंधन सवालों के घेरे में
पीएम सम्मान निधि की राशि मे इस तरह एटीएम लेकर फर्जीवाड़ा करने के मामले उजागर होने के बाद फिनो बैंक प्रबंधन सवालों के घेरे में है. सवाल कई हैं, हितग्राहियों को एटीएम क्यों नहीं दिया गया, च्वाइस सेंटर वाले को एटीएम क्यों दिया गया, किसानों के बिना बैंक जाए क्या खाता खोले गए, इस मामले में बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है. गम्भीरता से जांच हों तो और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!