Janjgir Arrest : असली सोना के नाम पर नकली सोना देकर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 50 हजार के जेवर, 49 हजार रूपये व चोरी की बाइक

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.05.2022 को प्रार्थी संतोष भारद्वाज निवासी अमरताल ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2022 को मो .सा. क्रमांक सी.जी 06 जी.एच. 5325 मे सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति पिकप वाहन बेचने के लिए मेरे पास आये और 2 लाख 20 हजार रूपये मे पिकप वाहन का सौदा करने के बाद पिकप वाहन देखने के लिए बोलने पर आरोपियों द्वारा वाहन बिलासपुर में है.

 



साथ में चलो दिखा देते हैं बोलने पर प्रार्थी अपने वाहन में एवं आरोपीगण अपने वाहन में बिलासपुर के लिए निकले। रास्ते में करीब 01.30 बजे तरौद फोरलेन के पास प्रार्थी के रूकने पर आरोपीगण प्रार्थी के कब्जे से काला बैग में रखे 49 हजार रू. एवं 08 नग सोने का लाकेट करीबन 01 तोला कीमती 30,000 रू. लेकर अपने मो. सा. क्रंमांक सी.जी 06 जी.एच. 5325 से बिलासपुर की ओर भाग गया।

प्रार्थी द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना अकलतरा में दर्ज कराने पर मामले के आरोपी की पतासाजी हेतु 04 टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मामलेें के प्रार्थी से घटना के बारे में पूर्ण कांउसिंलग, घटनास्थल के एवं घटनास्थल से निकलने वाले रास्तो ंमें लगे आसपास सी.सी.टीव्ही कैमरा से आरोपी मो.सा. की तस्दीक कर मो.सा. मालिक की जानकारी ली गई वाहन ग्राम तिलकनगर थाना झगरेनडीह जिला महासमुंद छ.ग. का होना ज्ञात होने पर टीम को रवाना किया गया। वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर वाहन वर्ष 2018 में ग्राम अकलतरा, पेास्ट परसवानी थाना सांकरा जिला महासमुंद के जीवन लाल निषाद को बेचना बताया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

जिस पर जीवन लाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी गाड़ी ओडिसा बॉर्डर ग्राम धाबा थाना झारबन जिला बगरढ के ढाबा से दिनांक 31.12.2021 के देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है जिसकी जांच में गाड़ी के चोरी होने की बात सत्य पायी गई। दूसरे टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टीव्ही कैमरा चेक किया गया। जिसमें आरोपीगण मो.सा. में सवार होकर बिलासपुर की ओर जाते दिखे।

विवेचना के दौरान क्षेत्र के मुखबीर को घटना की जानकारी देकर अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु तैनात किया गया, जो जानकारी मिली की ग्राम चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी सागर राठौर अपने साथी के साथ कुछ दिन पहले जिला जांजगीर चाम्पा आया था और बहुत खर्च कर रहा था। सूचना तस्दीक हेतु स्मॉल टीम तैयार कर चरौदा भेजकर तलब कर कडाई से पूछताछ किया गया जो बताया कि दिनांक

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

24.05.2022 को दिसम्बर वर्ष 2021 में ओडिसा से चोरी किये मो.सा. में अपने साथी हीरा यादव निवासी चरौदा को साथ लेकर जिला जांजगीर चाम्पा के जांजगीर में दिनांक 15.05.2022 को एक प्लास्टिक दुकान में जाकर दुकानदार को नमुना के तौर पर एक टुकडा असली सोना दिखाकर नकली सोना का माल देकर 2 लाख 50 हजार रू. ठगी करना बताया इसके बाद दिनांक 24-26.05.2022 तक अकलतरा में उठाईगिरी की घटना करना तथा ट्रेन से रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से दुर्ग जाते समय रात्रि में रेल यात्रियों के बैग से सोने चांदी के जेवर चोरी करना बताया एव चेारी के जेवर व रकम अपने घर चरौदा थाना भिलाई 3 में रखना बताया जिसपर आरोपी की निशानदेही में जेवर एवं नगदी रकम बरामद किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

आरोपीगण सागर राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ.ग एवं हीरा लाल यादव उम्र 28 वर्ष चरौदा थाना भिलाई 3 जिलादुर्ग छ.ग. को गिरफ्तार किया कर उनके कब्जे से सोना, चांदी का जेवर कुल कीमती 7 लाख 50 रू. एवं नगदी रकम 49 हजार, मो.सा. सीजी 06 जीएच 5325 कीमती 25000/- जुमला कीमती 8 लाख 25 हजार रूपये।

error: Content is protected !!