JanjgirChampa News : डुबान क्षेत्र के प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिलने की समस्या को लेकर पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे किसानों के साथ पहुंची कलेक्टोरेट, कलेक्टर से मुलाकात कर अपात्रों को भी लाभ मिलने की दी जानकारी, जांच की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ तहसील क्षेत्र के खोरसी गांव के डुबान क्षेत्र के प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिलने की समस्या को लेकर पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने किसानों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की और प्रभावित पात्र किसानों को मुआवजा देने की मांग की. पामगढ़ विधायक ने कलेक्टर को यह भी बताया कि कुछ अपात्र लोग भी हैं, जिन्हें मुआवजा का लाभ दिया जा रहा है, इसकी भी जांच हो.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

दरअसल, शिवरीनारायण में बैराज का निर्माण हुआ है, जिसकी वजह से आसपास के गांव डूबान क्षेत्र में आ गए हैं. यहां प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलना है, लेकिन खोरसी गांव के प्रभावित किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है. इस समस्या को लेकर पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने कलेक्टर से मुलाकात की है और किसानों के हित में उचित पहल की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!