Janjgir Thief : सारागांव क्षेत्र में चोरों ने घर में की चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम चोरिया के घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया हैं.
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पूरन लाल कहरा ने पुलिस को बताया है कि घर में उपस्थित सभी लोग खाना खाकर सो गए थे, जब सुबह एक व्यक्ति ने घर में आकर बताया कि जमुना बाई का राशन कार्ड और एक टीन का बाक्स भी रोड किनारे पड़ा हुआ है. इस पर मौके पर जाकर देखा कि घर की पेटी में रखे 40 हजार रुपए एवं जेवरात को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है. रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Big Update : युवक के हत्या के मामले में अब नए सिरे से होगी जांच, SP विजय पांडेय ने घटनास्थल का लिया जायजा, SP विजय पांडेय ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!