जैजैपुर विधायक ने समस्याओं से कराया अवगत, कलेक्टर ने कहा, ‘निराकरण करेंगे’

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर दौरे पर जनपद कार्यालय पहुचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा सिन्हा से क्षेत्र के विधायक केशव चंद्रा ने मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने विधायक के मांगों पर उचित निराकरण की बात कही। विधायक ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब होने, जुनवानी में सड़क की समस्या और स्कूल में शिक्षक की कमी की जानकारी दी।

 



कलेक्टर ने उन्हें बताया कि सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है। बारिश को देखते हुए खराब सड़क के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करने और शिक्षकों की कमी वाले स्कूल में अस्थाई तौर पर शिक्षक को भेजने के निर्देश बीईओं को दिए गए है। कलेक्टर ने जैजैपुर के अस्पताल के विस्तार के लिए भी पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कही और उन्हें बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता में है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि आमनागरिकों के कार्यों को न लटकाये। सही कार्य है तो करें, गलत कार्य है तो मना कर दें। राजस्व प्रकरण का निराकरण समय पर करने के साथ बेहतर कार्यों से अपनी पहचान बनाएं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!