Janjgir Arrest : 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

फगुरम पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी. इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और सपिया की नहर के रास्ते बिक्री के लिए रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शख्स को पकड़ा और उसके पास से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम संतोष कुमार टंडन पिता लीलाराम टंडन निवासी सपिया बताया है.

पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार टंडन को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!